ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
क्राइमछत्तीसगढ़देशप्रशासनिक

रानू साहू के मायके पहुंची ED की टीम
जमीनों से जुड़े दस्तावेजों की हो रही जांच

Chattisgarh Korba—– पिछले एक सप्ताह से सर्च ऑपरेशन चला रहे प्रवर्तन निदेशालय-ED ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। उसके टारगेट में रायगढ़ की कलेक्टर रानू साहू हैं। ED के अधिकारियों ने मंगलवार को साहू के मायके में दबिश दी है। सुबह पांच बजे पहुंचे अधिकारी गरियाबंद के पाण्डुका में कई घरों में जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि काफी मात्रा में रानू साहू के रिश्तेदारों के नाम जमीन की खरीदी की गई है

ED के 12 अधिकारियों की एक टीम ने सुबह 5 बजे पाण्डुका में गरियाबंद की जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू और कांग्रेस नेता शैलेंद्र साहू का दरवाजा खटखटाया। उसके बाद से टीम वहां जांच के लिए घुस गई

लक्ष्मी साहू कलेक्टर रानू साहू की मां हैं। वहीं शैलेंद्र साहू उनके चचेरे भाई हैं। बताया जा रहा है, ED की टीम वहां दस्तावेजों को खंगाल रही है। बताया जा रहा है, मैनपुर में एक 32 एकड़ के तालाब भी इस परिवार के नाम होने की जानकारी सामने आई थी, क्योंकि इसकी प्रारंभिक रजिस्ट्री में परिवार का नाम था। और भी जमीन है जो रानू साहू के परिवार के नाम पर रजिस्ट्री हुई है एक पेट्रोल पंप भी अभी निर्माण प्रक्रिया में है इस एंगल पर भी जांच की जा रही है। छापे की कार्रवाई के लंबा चलने की आशंका जताई जा रही है।

ED की एक बड़े सर्च ऑपरेशन के तौर पर 11 अक्टूबर की सुबह प्रदेश के 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके केंद्र में कोयला ढुलाई से जुड़ा नेटवर्क था। एजेंसी ने रायपुर के अलावा कोरबा, रायगढ़, महासमुंद आदि जगहों पर ध्यान केंद्रित किया। रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू नहीं मिलीं तो उनका सरकारी बंगला सील कर दिया गया। 12 अक्टूबर को रानू साहू ने रायगढ़ पहुंचकर ED के जांच अधिकारी को तलाशी के लिए आमंत्रित किया। बाद में उनके बंगले और रायगढ़ कलेक्ट्रेट की भी विस्तृत तलाशी ली गई है। वहां से ED की टीम लौट आई है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!