ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Balkoउपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़

बालको ने सुरक्षित कार्यस्थल के लिए अपनाया एआई-सक्षम तकनीक

Netagiri.in___बालकोनगर, 3 मई 2023। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने एचएसएसई मॉनिटरिंग के लिए टी-पल्स नामक लॉन्च किया है जो कार्यस्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग करता है। प्रचालन के विभिन्न स्तरों पर स्मार्ट तकनीकों के अपनाए जाने से उत्पादकता में बढ़ोत्तरी तो हुई है साथ ही सुरक्षा संस्कृति को भी बढ़ावा मिला है।


टी-पल्स एचएसएसई मॉनिटरिंग सिस्टम एक केंद्रीकृत एआई आधारित तकनीक है जो एकीकृत कैमरों के माध्यम से वास्तविक समय में संयंत्र के अंदर सुरक्षित कार्य की निगरानी करता है। इसकी मदद से निर्माण परियोजनाओं, शटडाउन और टर्नअराउंड में सुरक्षा जोखिमों का प्रबंधन करने के लिए कैमरा, सेंसर, एज डिवाइस या ड्रोन डेटा पर बनाए गए सबसे व्यापक एआई मॉडल में से एक का उपयोग करता है। कैमरों की मदद से यह तकनीक संयंत्र को पूरी तरह से कवर करने और वास्तविक समय में असाधारण स्थितियों या खतरों का पता लगाता है। इस तकनीक से पीपीई, जॉब सेफ्टी/हैजर्ड कम्युनिकेशन, वर्क एट हाइट, कंफाइंड स्पेस, हाउसकीपिंग, ड्रॉप्ड ऑब्जेक्ट्स, लिफ्टिंग एंड होस्टिंग और ट्रैफिक इंटरफेरेंस एंड व्हीकल सेफ्टी जैसी जोखिमों की पहचान करता है।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा, पर्यावरण और सस्टेनिबिलिटी के विश्वस्तरीय मानदंडों का पालन करने के लिए कटिबद्ध है। टी-पल्स एचएसएसई मॉनिटरिंग के लॉन्च के साथ हमने ‘शून्य क्षति, शून्य अपशिष्ट और शून्य उत्सर्जन’ की नीति के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कंपनी की सुरक्षा को पुख्ता बनाने की दिशा में अत्याधुनिक टी पल्स एचएसएसई मॉनिटरिंग एआई तकनीक को अपनाकर ‘सुरक्षा प्रथम’ कार्य संस्कृति की स्थापना में मदद मिली है। श्री कुमार ने कहा कि सभी की सहभागिता से हम बालको को औद्योगिक सुरक्षा के क्षेत्र में बुलंदियों पर ले जाएंगे।

बालको देश के उन उद्योगों में शामिल है जिसने अपने प्रचालन के विभिन्न क्षेत्रों में स्मार्ट तकनीकों अपनाने और कर्मचारियों की सुरक्षा और भलाई को सर्वोपरि रखने का कार्य किया है। कार्यस्थल पर सुरक्षा मानदंडों के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए बालको को प्रतिष्ठित ‘मैन्युफैक्चरिंग टुडे-रिइनवेंटिंग द फ्यूचर’ पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए है। इसी कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी श्रेणी में विशेष जूरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बालको को सुरक्षा डिजिटलीकरण पर ‘सुरक्षा संकल्प कुटुंब’ परियोजना के लिए 5वीं सीआईआई नेशनल सेफ्टी प्रैक्टिस प्रतियोगिता में ‘प्लेटिनियम विनर’ घोषित किया गया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!