ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Accidentछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, शादी से लौट रही गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, CM भूपेश बघेल ने जताया दुःख…..

धमतरी। धमतरी में बुधवार को भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. ये हादसा धमतरी,कांकेर नेशनल हाइवे पर जगतरा के पास का बताया जा रहा है. यहां 10 लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में महिला-पुरुष और बच्चे बताए जा रहे हैं. हादसा 9 से साढ़े 9 बजे के बीच देर शाम हुआ है.


वहीं इस घटना की जानकारी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है. जानकारी के मुताबिक धमतरी के सोरम के बुलेरो सवार लोग चारामा इलाके के मरकाटोला शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. उसी दौरान कांकेर से धमतरी के तरफ आ रहे ट्रक और बुलेरो में एक्सीडेंट हो गया. इस दर्दनाक हादसे में दस लोगों की मौत हो गयी.
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुरुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह मे भिजवाया गया. पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. घटना की जानकारी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!