ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़

प्रतिष्ठित रमेश पासवान पत्रकारिता सम्मान सत्यनारायण पाल का चयन* भारतीय प्रिंट मीडिया का अवदान  विषय संगोष्ठी का भी आयोजन _____ ‌‌ _______________

netagiri.in—–     कोरबा। कोरबा का प्रतिष्ठित रमेश पासवान पत्रकारिता सम्मान (द्वितीय वर्ष) 2023 का पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान के लिए देशबंधु के पत्रकार सत्यनारायण पाल सत्या का चयन किया गया है। दैनिक लोक सदन के संपादक सुरेशचंद्र रोहरा ने  ने बताया कि स्वर्गीय रमेश पासवान औद्योगिक नगर कोरबा कोयलांचल में लगभग 30 वर्ष की पत्रकारिता में एक अहम योगदान करते हुए पत्रकारिता को एक ऊंचाई और प्रतिष्ठा दी थी ।उनकी स्मृति में 10000 (दस हजार रुपए) सम्मान पत्र  व नगद शाल श्रीफल के साथ  दी जाती है। श्री रोहरा बताया इस अवसर पर “प्रिंट मीडिया का महत्व और उसका अवदान” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया है  रविवार 11 जून को संध्या 5:30 बजे पंडित मुकुटधर साहित्य भवन में नगर के वरिष्ठ पत्रकार राकेश श्रीवास्तव अध्यक्ष प्रेस क्लब कोरबा के मुख्य आतिथ्य एवं प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष यूनुस दहलियानपुरी की अध्यक्षता नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता बीके शुक्ला मजदूर नेता मूरितराम साहू, कामरेड दीपेश मिश्रा, धर्म निर्मले पार्षद, एवं सनंददास  दीवान एल्डरमैन के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होने जा रहा है जिसमें नगर के सभी पत्रकार गण एवं साहित्यकारों से आग्रह है कि इस कार्यक्रम में शिरकत करके कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!