netagiri.in—– कोरबा। कोरबा का प्रतिष्ठित रमेश पासवान पत्रकारिता सम्मान (द्वितीय वर्ष) 2023 का पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान के लिए देशबंधु के पत्रकार सत्यनारायण पाल सत्या का चयन किया गया है। दैनिक लोक सदन के संपादक सुरेशचंद्र रोहरा ने ने बताया कि स्वर्गीय रमेश पासवान औद्योगिक नगर कोरबा कोयलांचल में लगभग 30 वर्ष की पत्रकारिता में एक अहम योगदान करते हुए पत्रकारिता को एक ऊंचाई और प्रतिष्ठा दी थी ।उनकी स्मृति में 10000 (दस हजार रुपए) सम्मान पत्र व नगद शाल श्रीफल के साथ दी जाती है। श्री रोहरा बताया इस अवसर पर “प्रिंट मीडिया का महत्व और उसका अवदान” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया है रविवार 11 जून को संध्या 5:30 बजे पंडित मुकुटधर साहित्य भवन में नगर के वरिष्ठ पत्रकार राकेश श्रीवास्तव अध्यक्ष प्रेस क्लब कोरबा के मुख्य आतिथ्य एवं प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष यूनुस दहलियानपुरी की अध्यक्षता नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता बीके शुक्ला मजदूर नेता मूरितराम साहू, कामरेड दीपेश मिश्रा, धर्म निर्मले पार्षद, एवं सनंददास दीवान एल्डरमैन के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होने जा रहा है जिसमें नगर के सभी पत्रकार गण एवं साहित्यकारों से आग्रह है कि इस कार्यक्रम में शिरकत करके कार्यक्रम को सफल बनाएं।
Related Articles
छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को प्रोत्साहन योजना का तेजी के साथ हो रहा है क्रियान्वयन धमतरी, बालोद, महासमुंद और गरियाबंद जिलों में शुरू हुई मखाना विकास योजना, 178 लाख की राशि स्वीकृत
January 30, 2026
*सिंगरैनी में आयोजित 34वीं कोल इण्डिया इंटर कम्पनी फुटबॉल टूर्नामेंट में विजेता रही एसईसीएल *
December 25, 2022
कोरबा जिले में हाथियों का उत्पात जारी, फसलों को बना रहे तहस-नहस
December 10, 2024


