ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

ब्रेकिंग कोरबा…कलेक्ट्रेट परिसर के निर्वाचन शाखा में पदस्थ आरक्षक ने राइफल चला कर, की आत्महत्या मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी

ब्रेकिंग न्यूज कोरबा : पुलिस के एक जवान ने खुद को इंसास राइफल से गोली मार ली। उसकी रक्त रंजित लाश कलेक्ट्रेट के निर्वाचन शाखा स्थित ईवीएम वेयरहाउस में मिली। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस के अलावा डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई है । पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

बताया जा रहा है कि जांजगीर जिले के महोदा निवासी मृतक ललित सोनवानी जिला पुलिस बल में आरक्षक के पद पर पदस्थ था । उसकी हाल ही में पाली थाना से रक्षित निरीक्षण केंद्र तैनाती हुई थी। उसे सुरक्षा के लिए कलेक्टर कार्यालय के निर्वाचन शाखा स्थित ईवीएम वेयरहाउस में तैनात किया गया था। प्रतिदिन की तरह रात करीब 8:00 बजे सशस्त्र बल का जवान ड्यूटी पर पहुंचा। उसने जैसे ही वेयरहाउस का दरवाजा खोलकर कमरे में प्रवेश किया, उसके होश उड़ गए। दरअसल कमरे के भीतर बेड में आरक्षक की रक्त रंजित लाश पड़ी हुई थी। उसके पास ही इंसास राइफल भी रखा था ।मृतक के दोनों कान में हेडफोन लगे हुए थे। जिसकी सूचना सशस्त्र बल के जवान ने तत्काल सिविल लाइन थाना के अलावा आला अफसर को दी । सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस के अलावा डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची । पुलिस की संयुक्त टीम जांच पड़ताल में जुट गई है। बहरहाल आरक्षक ने आत्महत्या की या फिर वजह कुछ और है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में सीने के दाहिने तरफ एक राउंड फायरिंग की बात सामने आई है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!