ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील जायसवाल (कन्नौ कलार) समाज के केंद्रीय चुनाव में उपाध्यक्ष पद हेतु शिवकुमार जायसवाल ने की आत्मीयजनों से अपील

 

Netagiri.in_____छत्तीसगढ़ में प्रगतिशील जायसवाल (कन्नौ कलार) समाज का केंद्रीय चुनाव 8 दिसंबर होना है जिसमें वरिष्ठ सामाजिक लोगों ने निर्वाचित पदों हेतु अपनी भागीदारी और जिम्मेदारी निभाने हेतु चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया है और अपने सामाजिक एवं माध्यमिक जनों से वोट की अपील की है ऐसे में
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील जायसवाल (कन्नौ कलार) समाज के केंद्रीय चुनाव में मैं उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी हूं। निवृत्तमान कार्यकारिणी में मैंने भैसमा क्षेत्र का क्षेत्रीय सचिव के रूप में समाज को अपनी सेवाएं दी है। इस कार्यकाल में हमने समाज को जागरूक करने, आगे बढ़ाने और सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अनेक प्रयास किए हैं। प्रतिभा सम्मान, एवं स्नेह सम्मेलन का सफलता पूर्वक आयोजन भी हमारी कार्यकारिणी उपलब्धि रही है। हमारे प्रयासों में बिलासपुर में सामाजिक भवन के लिए भूमि आबंटन कराना भी शामिल है।

कोरबा में भी सामाजिक भवन के लिए भूमि आबंटन का प्रकरण प्रक्रियाधीन है। इस कार्य को पूर्ण कराते हुए सामाजिक भवन के निर्माण का लक्ष्य लेकर मैं उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी हूं। राज्य सरकार और सामाजिक बंधुओं की मदद से
समाज को आगे बढ़ाने के लिए आपके समर्थन और आशीर्वाद की जरूरत है।आप सबसे निवेदन है कि मुझे नारियल का पेड़ छाप चुनाव चिन्ह पर मुझे उपाध्यक्ष पद के लिए वोट देकर विजयी बनाएं।

मतदान तिथि 8 दिसंबर 2024
स्थान कलार समाज भवन कोरबा
समय प्रातः 8 बजे से 3 बजे तक
विनीत
शिव जायसवाल भैसमा

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!