ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
राजनीति

कांग्रेस ने पहली बार महासमुंद जिले के दो सीट पर महिला उम्मीदवार उतारा, विनोद और किस्मत का कटा टिकट

 कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची जारी की है। जिसमे पहली बार महासमुंद व सरायपाली सीट से महिलाओ को अवसर दिया है। महासमुंद से विधायक विनोद चंद्राकर का टिकट काटकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा रश्मि चंद्राकर व सरायपाली से मौजूदा विधायक किस्मतलाल नंद की जगह चातुरी नंद को उम्मीदवार बनाया गया है।

पहली बार विधानसभा लड़ेंगी रश्मि व चातुरी

डा रश्मि चंद्राकर बीएचएमएस शिक्षित हैं। बकली राजिम उनका मायका है। बेमचा मायका है। पति व ससुर भी चिकित्सक है। पूर्व में बेमचा से जनपद सदस्य चुनकर महासमुंद जनपद अध्यक्ष बनी। अभी कांग्रेस की जिलाध्यक्ष हैं। रश्मि (उम्र 43) व चातुरी (उम्र 42) पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

भुकेल स्कूल में व्याख्याता है चातुरी

चातुरी डिग्रीलाल नंद भुकेल स्कूल में व्याख्याता हैं। इनकी नियुक्ति 1998 की है। इन्होंने चौहान सेना बनाकर सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता से कार्य किया। चौहान सेना की प्रदेशाध्यक्ष हैं। इनका यह पहला चुनाव है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!