ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
राजनीति

छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में  कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने भाजपा पर साधा निशाना, बीजेपी को बताया मुद्दाहीन पार्टी

छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने कहा, यह स्थानीय मुद्दों पर लड़ने वाला चुनाव है। भाजपा की रणनीति सिर्फ ध्रुवीकरण की रणनीति है। छत्तीसगढ़ में यह एक मुद्दाहीन पार्टी है। भाजपा के चुनावी भाषणों में सिर्फ ध्रुवीकरण का मुद्दा है।

जयराम रमेश ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री गलती से भी सच नहीं कह सकते। यह बोलने का साहस मैं ही कर सकता हूं। मैंने संसद में भी यह बात कही है। ऐसे कई उदाहरण है। बस्तर के स्टील प्लांट नगरनार का सच यही है।केंद्र इसे निजी हाथों में सौंपना चाहते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का निजीकरण हो रहा है। छत्तीसगढ़ में यह पहला मिसाल नहीं है। कोरबा में बालको प्लांट का निजीकरण हो चुका है। केंद्र सरकार की नीति निजीकरण की नीति है।

संघीय ढांचे का पालन नहीं हो रहा। भेदभाव की राजनीति केंद्र सरकार कर रही है। जहां भाजपा की सरकार नहीं वहां भेदभाव का जवाब जनता चुनाव के समय देगी। भरोसे की सरकार के लिए कांग्रेस की सरकार जरूरी है।

हमने गारंटी दी है। यह कागज की बात नहीं है। हमने जो कहा, वह लागू हुआ है। अब तक हमने 17 गारंटी दे दिया है। किसान, स्वास्थ्य, शिक्षा, युवाओं, महिलाओं के लिए हमारी गारंटी में सब कुछ है। गैस सिलेंडर में 500 रुपये सब्सिडी महिलाओं के खाते में आएगी। छत्‍तीसगढ़ में 2800 रुपये में धान खरीदी हो रही है। उत्तरप्रदेश में बमुश्किल 1600 से 1700 रुपये प्रति क्विंटल है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!