ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
bjpकोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

कोरबा भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पद के लिए आशुतोष वैष्णव की मजबूत दावेदारी

 

 

Netagiri.in——कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कोरबा जिला अध्यक्ष पद के लिए इस बार युवा नेतृत्व को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में उरगा निवासी आशुतोष वैष्णव ने आधिकारिक रूप से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। वे जनपद पंचायत कोरबा की उपाध्यक्ष कौशल्या देवी के सुपुत्र हैं और लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी व संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।
आशुतोष वैष्णव वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाते हुए जमीनी स्तर पर कार्य किया है। पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
राजनीतिक व संगठनात्मक अनुभव
आशुतोष वैष्णव ने वर्ष 2019 से 2024 तक पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकी राम कंवर के साथ कार्य करने का अनुभव भी प्राप्त किया है। साथ ही वे सभी चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने हेतु सक्रिय रूप से जुटे रहे हैं।
सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय
राजनीति के साथ-साथ आशुतोष वैष्णव सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। और समाज के उत्थान के लिए आर्थिक एवं राजनीतिक स्तर पर लगातार प्रयासरत हैं। आदिवासी एवं गरीब वर्ग के लोगों के हित में किए गए कार्यों के कारण वे युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं।

शैक्षणिक एवं व्यावसायिक पृष्ठभूमि

आशुतोष वैष्णव स्नातक एवं विधि महाविद्यालय से अध्ययनरत रहे हैं। वे वर्तमान में
फिटनेस वर्ल्ड जिम (अभिनंदन कॉम्प्लेक्स, कोरबा) के संचालक
कौशल्या इंटरप्राइजेज, उरगा (मुख्य मार्ग) से भी जुड़े हुए हैं।

Oplus_16908288

युवा नेतृत्व की उम्मीद

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि आशुतोष वैष्णव जैसे ऊर्जावान, शिक्षित और संगठन के प्रति समर्पित युवा को यदि भाजयुमो जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलती है, तो इससे संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
आशुतोष वैष्णव ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उन्हें दायित्व सौंपा जाता है, तो वे पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं को भाजपा से जोड़ने का कार्य करेंगे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!