ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorizedराजनीति

 प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में आ रहे 

प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार सूरजपुर जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे नरेंद्र मोदी ने दतिमा के जंबूरी मैदान में हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आदिवासियों को कांग्रेस ने हमेशा रोकने की कोशिश की। हमने उनकी चिंता की। देश की प्रथम महिला के चुनाव में कांग्रेस ने सिर्फ इसलिए विरोध किया क्योंकि वह आदिवासी महिला थी।

लेकिन केंद्र सरकार ने आदिवासी महिला को राष्ट्रपति के रूप में सर्वोच्च स्थान दिलाया। हमने आदिवासी भाइयों के विकास के लिए खर्च में कोई कमी नहीं की। कांग्रेस के शासन में जितना बजट था उससे पांच गुना ज्यादा बजट हमने जारी किया। भाजपा ने आदिवासी के हित के लिए अपना खजाना खोल दिया। आप लोगों ने मुझे काम करने का मौका दिया है। मैं आप लोगों की सेवा कर रहा हूं। यह मेरा सेवा काल है।

मैं इसे सत्ताकाल नहीं मानता। सत्ता पर मुझे विश्वास नहीं है। जनता खुश है यह मोदी का काम है। आज देश को आजाद हुए कई दशक बीत गए लेकिन कांग्रेस के सिर से अंग्रेजी का भूत नहीं उतरा है। आज देश में व्यावसायिक पढ़ाई चाहे वह डॉक्टरी हो या इंजीनियरिंग उसे स्थानीय भाषा में पढ़ने का मौका दिया है। अब हर जरूरतमंद व आदिवासी परिवार के बच्चे अपनी भाषा में ही इसकी पढ़ाई कर पाएंगे।

कांग्रेस के शासन में सिर्फ 23 हजार सामुदायिक पट्टे जारी हुए थे। हमने नौ साल में 80 हजार सामुदायिक पट्टी जारी किए हैं। उन्होंने हजारों की भीड़ के बीच यह नारा भी बुलंद किया, हर छत्तीसगढ़िया कहता है भाजपा आवत है। उन्होंने कहा कि सरगुजा में भी लोगों ने हुंकार भरी है। अबकी बार भाजपा सरकार। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में जब भी कांग्रेस की सरकार बनी है आतंकवाद और नक्सलवाद चरम पर रहा है।

अपराध और लूटपाट का राज चलता रहा। कांग्रेस सरकार नक्सली हिंसा को काबू रखने में असफल रही है। हमारे कई भाजपा कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा में मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि अब हर पंचायत, राज्य, देश से कांग्रेस को हटाना है। दशकों तक कांग्रेस ने सरकार चलाया लेकिन गरीबों को झूठे वादे किए हैं। हमने 10 साल के सेवाकाल में इतना काम किया तो कांग्रेस छह दशक में क्यों नहीं कर पाई। क्योंकि कांग्रेस सिर्फ अपना जेब और घर भरने में लगी थी। कांग्रेस कहती है हमें गरीबों की चिंता है। हम गरीबी हटाएंगे। आप छह दशक तक शासन करते रहे तो क्यों गरीबी नहीं हटा पाए।

मैं गरीबों का दर्द जानता हूं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं गरीब परिवार से आया हूं। मैंने गरीबी को जिया है। गरीबों का दर्द मैं भली भांति जानता हूं। उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश में बड़ी विपदा आई थी। देश संकट से घिरा हुआ था। उस समय आपका यह मोदी दिन रात काम करता था। सरकार ने गरीबों के लिए अनाज के भंडार खोल दिए। 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह अब अगले पांच साल तक और जारी रहेगा। उन्होंने मंच से लोगों को मोबाइल फ्लैश लाइट जलाकर इस पहल के लिए समर्थन मांगा।

उन्होंने कहा कि गरीबों को प्यार देने के लिए आप अपने मोबाइल की लाइट जला कर अपना समर्थन दें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा वह पूरा किया, चाहे वह राम मंदिर हो, तीन तलाक का मुद्दा हो धारा 370 हटाने की बात हो या अयोध्या में राम मंदिर का भव्य मंदिर का निर्माण क्यों ना हो। हमने सभी वादे पूरे किए हैं। यह छत्तीसगढ़ राज्य प्रभु श्री राम का ननिहाल है और मुझे उम्मीद है कि मोदी को यहां की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा। कांग्रेस की सरकार ने गरीबों को उनके पक्के घर से वंचित किया है इसलिए कांग्रेस की विदाई अब तय है। भाजपा सरकार बनते ही हर गरीबों को पक्का घर देने का काम फिर से शुरू हो जाएगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!