ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़राजनीति

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने नक्सलवाद समाप्ति के सरकारी दावों पर दागे तीखे सवाल।

 

 

​Netagiri.in___रायपुर 31/ मार्च /2026 छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने सरकार के नक्सलवाद समाप्ति के दावों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद चाहती है कि प्रदेश से यह अभिशाप खत्म हो, क्योंकि नक्सलवाद के कारण कांग्रेस ने अपने शीर्ष नेतृत्व की पूरी एक पीढ़ी खोई है।

​उन्होंने सरकार से पूछा कि अगर सरकार के अनुसार नक्सलवाद वास्तव में समाप्त हो गया है, तो क्या वह निम्नलिखित कदम उठाने को तैयार है।

• ​सुरक्षा की समीक्षा: क्या बस्तर के संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा हटाई जाएगी?

• ​वीआईपी सुरक्षा: यदि भय खत्म हो गया है, तो प्रदेश भर में वही आई पी सुरक्षा का क्या औचित्य है?

• ​लैंडमाइन्स का खतरा: बस्तर के अंदरूनी इलाकों में आज भी जो सैकड़ों लैंडमाइन्स सक्रिय हैं, उनसे आम जनता और जवानों को सुरक्षा की गारंटी कौन देगा?

• ​सड़क मार्ग का उपयोग: क्या अब सत्ता में बैठे बड़े नेता और देश के गृहमंत्री बस्तर के दौरों के लिए हेलीकॉप्टर के बजाय सड़क मार्ग का उपयोग करेंगे?

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत का मानना है कि हवाई दावों से बस्तर की जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता। जब तक जमीन पर स्थिति नहीं बदलती, तब तक ये सवाल खड़े रहेंगे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!