ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़देशप्रशासनिकविदेश

ब्रेकिंग न्यूज़… रवि उप्पल पुलिस के हिरासत में दुबई से हुआ गिरफ्तार …भारत लाने की तैयारीमहादेव एप में बड़ी कार्यवाही.. अब और खुलेंगे राज

Netagiri.in–महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हिरासत में लिया गया है। पुलिस की बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है
रवि भारत में वांटेड है। हिरासते में लिए जाने के बाद भारतीय एजेंसियां UAE के अधिकारियों के संपर्क में हैं। रवि को जल्द ही भारत लाने की तैयारी की जा रही है प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से अनुरोध किए जाने पर इंटरपोल ने रवि उप्पल के खिलाफ पहले ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

भारतीय एजेंसी के नोटिस पर कार्रवाई करते हुए दुबई की स्थानीय पुलिस ने रवि उप्पल को हिरासत में लिया है। माना

जा रहा है कि इसके बाद सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है। पुलिस लगातार उसके खोजबीन में लगी हुई है और अब पुलिस को उसकी लोकेशन की जानकारी मिल गई है।

रवि उप्पल की जांच छत्तीसगढ़ पुलिस और मुंबई पुलिस के अलावा कथित अवैध सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की ओर से की जा रही है। जांच एजेंसी ने अक्टूबर में रायपुर में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत के सामने उप्पल और उसके पार्टनर सौरभ चंद्राकर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग आरोप पत्र दायर किया था।

ED ने 2 महीने पहले महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में मुंबई, कोलकाता और भोपाल में करीब 39 ठिकानों पर छापेमारी कर 417 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। रवि उप्पल साथी सौरभ चंद्राकर के साथ UAE में रह रहा था। केंद्र सरकार ने 1 महीने पहले ही महादेव सट्टेबाजी ऐप समेत 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया था।

सौरभ चंद्राकर के साथ शुरू की थी महादेव बेटिंग ऐप

2017 में रवि और सौरभ ने मिलकर ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए पैसा कमाने के लिए एक वेबसाइट बनाई थी। हालांकि, शुरुआत में इस वेबसाइट के कम यूजर्स थे और इससे काफी

कम कमाई होती थी। 2019 में नौकरी के लिए सौरभ दुबई चला गया। कुछ समय बाद सौरभ ने अपने दोस्त रवि उत्पल को भी दुबई बुलवा लिया।

रवि के दुबई पहुंचने से पहले सौरभ ने बेटिंग वेबसाइट के जरिए पैसा कमाने का पूरा प्लान तैयार कर लिया था। इसके बाद दोनों ने महादेव बुक ऑनलाइन के नाम से एक बेटिंग वेबसाइट और ऐप बनाया। इसे सोशल मीडिया और दूसरे तरीके से प्रमोट करना शुरू कर दिया।

सौरभ ने महादेव कंपनी का बिजनेस फैलाने के लिए दो रास्ते अपनाए।

पहला- सोशल मीडिया मार्केटिंग और इन्फ्लुएंसर के जरिए ऐप को प्रमोट करवाया।

दूसरा- सट्टा लगाने वाले दूसरे ऐप और वेबसाइट को खरीद लिया।

4 हजार के करीब पैनल ऑपरेटर्स का नेटवर्क खड़ा किया

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के जरिए सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने देश में करीब 4 हजार पैनल ऑपरेटरों का नेटवर्क खड़ा किया था। हर पैनल ऑपरेटर के पास 200 ग्राहक थे जो सट्टा लगाते थे। कहा जा रहा है कि इस तरह से दोनों रोजाना 200 करोड़ की कमाई कर रहे थे। अपनी इसी काली

कमाई से संयुक्त अरब अमीरात में अपना साम्राज्य खड़ा कर लिया।

ED ने पिछले महीने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में मुंबई, कोलकाता और भोपाल में करीब 39 ठिकानों पर छापेमारी कर 417 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!