ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

चिरमिरी के लोगों ने एक स्वर में कहा- हम सब मंहत जी के साथ,कार्यकर्ताओं के दम पर हम लड़ेंगे चुनाव : ज्योत्सना महंत के साथ

चिरमिरी के लोगों ने एक स्वर में कहा- हम सब महंत के साथ

  1. चिरमिरी के लोगों ने एक स्वर में कहा- हम सब महंत के साथ0 कार्यकर्ताओं के दम पर हम लड़ेंगे चुनाव : ज्योत्सना महंत0 सांसद ने ली प्रेसवार्ता व कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
    0 मितानिन मिलन समारोह में भी शामिल हुईं
  • कोरबा लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने संसदीय क्षेत्रांतर्गत पहुँच कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में एकजुटता से काम करने का आह्वान किया। मितानिन मिलन समारोह में शामिल होकर उनके द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में मैदानी स्तर पर किये जा रहे कार्यों को सराहा।
    इस दौरान ज्योत्सना महंत ने चिरमिरी में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बैकुंठपुर-कोरिया-चिरमिरी व एमसीबी जिला सहित कोरबा संसदीय क्षेत्र में आने वाले सभी गांव व शहरी क्षेत्र का समुचित विकास करेंगे। कोरबा-जीपीएम व बैकुंठपुर-कोरिया-चिरमिरी व एमसीबी जिला में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में लगातार प्रयास किया गया है, जिसका परिणाम सामने आया है कि कोरबा में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हुआ है और आज 250 छात्र-छात्राएं डॉक्टर बनने की पढ़ाई कर रहे हैं। आने वाले समय में संसदीय क्षेत्र के अन्य जिलों में भी बेहतर स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा और मूलभूत सेवाओं व सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत रहंूगी। संसदीय क्षेत्रवासियों का मुझे व महंत परिवार को हमेशा से स्नेह व आशीर्वाद मिलता रहा है और पूरा विश्वास है कि आगे भी यह स्नेह बना रहेगा।
    भाजपा प्रत्याशी को लेकर सवाल पर ज्योत्सना महंत ने कहा कि मेरी तरह वह भी महिला हैं। ये अलग बात है कि वह हमारे विपक्ष में चुनाव लड़ रही हैं, मगर मैं उनके खिलाफ कुछ नहीं कहूँगी। मैं और डॉ. चरणदास महंत कबीर पंथ के हैं। हम कबीर पंथी सादगी से रहते हैं और सादगी से चुनाव लड़ते हैं। सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ता महत्वपूर्ण होते हैं और कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ते और जीतते हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड के मामले में कहा कि यह ऊपर की बात है और भाजपा को इसका जवाब देना चाहिये।
    सांसद ने अपने भेंट-मुलाकात के दौरान चिरमिरी के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन कर उत्कल समाज के लोगों से मुलाकात की व डोमनहील बाजार में नुक्कड़ सभा कर अपनी बात रखी। वहीं छोटा बाजार में कपूर सिंह व डफई निवासी विकास कुमार के निवास में भेंट-मुलाकात की। वार्ड क्रमांक 20 छोटा बाजार में भेंट-मुलाकात के दौरान आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना व कांग्रेस के पक्ष में समर्थन व आशीर्वाद मांगा।
    ———–
Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!