ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

जेसीआई रायगढ़ सिटी जनरल बोर्ड मीटिंग होटल अंश इंटरनेशनल में संपन्न हुआ


रायगढ़ शहर की जानी-मानी संस्था जेसीआई रायगढ़ सिटी ने नई कार्यकारिणी के गठन के पश्चात अपने नए कार्यकाल की पहली जनरल बोर्ड(GB) मीटिंग होटल अंश इंटरनेशनल संपन्न की । संस्था के प्रेसिडेंट HGF CA विकास अग्रवाल ,सेक्रेटरी जेसी सुमित बट्टीमार,ट्रेजरार जेसी CA गुलशन अग्रवाल सभी पास प्रेसिडेंट गैलेक्सी उपस्थित रहे । उक्त मीटिंग में 2024 के कार्यकाल की रूपरेखा तैयार की गई । आने वाले 13 एवं 14 जनवरी को स्थानीय नेटवर्क स्कूल मैदान में काइट फेस्टिवल महोत्सव का आयोजन किया जाना है । उक्त आयोजन की तैयारी के बारे में समीक्षा की गई, एवं आगे तैयारी को सुचारू रूप से गतिमान करने हेतु इस कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी CA नितेश अग्रवाल द्वारा सभी मेंबर्स को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । उक्त मीटिंग में इस वर्ष संस्था की सदस्यता लेने वाले नए मेंबर्स का भी सर्टिफिकेट देकर सम्मान किया गया । उक्त जानकारी संस्था के पी.आर. मार्केटिंग के डायरेक्टर जेसी सुमन दत्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी ।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!