ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों के खुलेंगे बैंक खाते कलेक्टर ने लीड बैंक अधिकारी को दिए निर्देश

 

 

Netagiri.in—-कोरबा 18 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर वर्ग के लोगों का ग्रामवार कैम्प आयोजित कर बैंक खाता खोलने के निर्देश लीड बैंक अधिकारी कोरबा को दिए हैं। कलेक्टर ने सचिव व रोजगार सहायक को 25 जुलाई 2024 से सभी ग्रामों में कैम्प लगाने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही क्षेत्रांतर्गत निवासरत् विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर जनजाति के लोगों को कैम्प में 02 रंगीन फोटो, आधार कार्ड एवं संपर्क नम्बर (दूरभाष क्रमांक) के साथ उपस्थित होने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!