ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
क्राइमछत्तीसगढ़

आदतन बदमाश को लूटपाट के अपराध में कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

● कोतवाली पुलिस ने आदतन बदमाश निरंजन दीप को लूटपाट के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा जेल….

● आरोपी पर थाना कोतवाली और जूटमिल में दर्ज है लूटपाट का अपराध….

रायगढ़ । कल 05 जनवरी के शाम कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के आदतन बदमाश *निरंजन दीप पिता महेश दीप उम्र 23 साल निवासी बापूनगर थाना कोतवाली रायगढ़ को लूटपाट के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है । थाना कोतवाली में आरोपी निरंजन दीप के विरुद्ध 4 जनवरी को विरेन्द्र भोपे निवासी इंदिरा नगर गांधी रायगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसकी रामभांठा मेन रोड राम मंदिर के पास किराना दुकान है, जहां 31 दिसंबर की रात निरंजन दीप दुकान आकर डरा धमकाकर ₹1500 लूट लिया । रिपोर्टकर्ता ने बताया कि निरंजन दीप चाकू पकड़ा रहता है और पहले भी दुकान में आकर डरा धमका कर रुपए ले गया था । वहीं थाना जूटमिल में भी 4 जनवरी को निरंजन दीप के विरुद्ध रामभांठा दुर्गा मंदिर चौक पर रहने वाले अरुण अजगले के द्वारा 3 जनवरी के शाम कयाघाट मुक्तिधाम के पास निरंजन दीप द्वारा चाकू दिखाकर ₹1000 लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । दोनों ही थानों में आरोपी निरंजन दीप के विरुद्ध लूट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है । आरोपी निरंजन पर मिल रही शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा तत्काल स्टाफ के साथ आरोपी के सकुनत पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया । आरोपी निरंजन दीप के मेमोरंडम पर ₹1000 और घटना में प्रयुक्त एक चाकू जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पेश कर जेल भेजा गया है । बदमाश की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, आरक्षक गोविंद पटेल की अहम भूमिका रही है ।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!