ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

पेड़ों को गिराकर बिछाया जा रहा था बीएसएनएल का केबल

बीजापुर। जंगल के विशालकाय पेड़ों को गिराकर संचार कंपनी बीएसएनएल का ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) बिछाया जा रहा था. मामले की जानकारी होने पर वन अमले ने कार्रवाई करते हुए कार्य में लगे तीन जेसीबी को जब्त किया है. इसके साथ ही वन विभाग कंपनी को नोटिस जारी करने जा रहा है.

CG NEWS: अधेड़ ने लगाया साइकिल चोरी का आरोप, 2 युवकों ने कर दी हत्या

दरअसल भोपालपट्टनम ब्लॉक के तारलागुड़ा के पास भारत नेट JTO का कार्य चल रहा है. यह कार्य तारलागुड़ा रोड के किनारे तीन जेसीबी के जरिए विशालकाय पेड़ों और पौधों को गिराकर 10 फीट से अधिक गहरा गड्ढा खोदकर किया जा रहा है. वन मंडलाधिकारी के आठ बिंदुओं पर जारी आदेश का कंपनी द्वारा उल्लंघन किया जा रहा था. इस बात की जानकारी मिलने पर वन विभाग के परिक्षेत्र अधिकारी विनोद तिवारी मौके पर पहुंचकर कार्य को बंद करवाकर तीन जेसीबी को जब्त कर तारलागुड़ा वनोपज जांच नाका में रखा.

सीटीईटी एडमिट कार्ड इस तारीख को हो सकते हैं जारी, उम्मीदवार नोट कर लें डेट

मामले पर परिक्षेत्र अधिकारी विनोद तिवारी ने बताया कि बीजापुर वन मंडलाधिकारी द्वारा जारी आदेश कॉपी हमें प्राप्त नहींं हुई है. इस कार्य की जानकारी हमें नहीं थी. सूचना मिलने के बाद मौके पर जाकर नियम विरुद्ध चल रहे कार्य को बंद करवाया गया है. इसके साथ कार्य में लगे तीनों गाड़ियों को जब्त कर कार्रवाई की गई है. सोमवार को पूरी टीम इस कार्य की जांच कर कंपनी को नोटिस जारी करेगी.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!