ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिकहेल्थ

कोरबा के रिहायशी क्षेत्र के करीब पहुंचा जंगली हाथियों का दल एक ग्रामीण को किया घायल लोगों में दहशत का माहौल

Netagiri.in—-कोरबा जिले का ग्रामीण इलाका तो पहले ही जंगली हाथियों के भय से थर्रा रहा था अब रिहायशी इलाका भी हाथियों से सुरक्षित नहीं रह गया है. कोरबा के एक उपनगर जैसा स्वरूप धारण कर चुके हरदी बाजार क्षेत्र तक जंगली हाथी पहुंचने लगे हैं. बीती रात हरदी के समीप ग्राम

रेकी के लाल मठिया पारा के समीप लगभग एक दर्जन जंगली हाथी भटकते हुए देखे गए. हाथियों के आने की खबर से ग्रामवासी भयभीत हो गए. एक ग्रामीण हाथियों के कारण घायल भी हो गया है.ग्रामीणों ने इसकी खबर वन विभाग को दे दी. वन कर्मी और अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को हिदायत दे रहे हैं कि वह हाथियों से दूर रहें.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!