ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Accidentकोरबाछत्तीसगढ़

पेट्रोल पंप में लगी भीषण आग,एक एक कर चार वाहन जलकर हुए खाक

पेट्रोल पंप में लगी भीषण आग,एक एक कर चार वाहन जलकर हुए खाक

netagiri.in—-कोरबा – जिले कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत इमली छापर स्थित मुस्कान पेट्रोल पंप में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पंप परिसर में खड़ी एक चारपहिया वाहन की चिंगारी भयानक आग में तब्दील हो गई। पहले तो पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने अपने स्तर पर उस चारपहिया वाहन में लगे आग पर काबू पाने पेट्रोल पंप में रखें अग्नि शामक यंत्र,रेत और पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर आग तेज हवाओं के साथ फैलने लगी और

 

एक एक कर चार पहिया वाहन से स्कूटी,मालवाहक ऑटो और क्रेन तक जा पहुंची। घटना की सूचना पर कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा, एस आई राकेश गुप्ता,आरक्षक लेखराम धीरहे मौके पर पहुंचे और मौके पर जाम भीड़ को आग से दूर रहने की हिदायत दिए।

साथ ही देते घटनास्थल से नजदीक एसईसीएल कुसमुंडा की दमकल विभाग के साथ साथ कोरबा से दमकल विभाग की वाहन को जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुंचने निर्देशित किया। पेट्रोल पंप में उठी आग की चिंगारी ने एक एक कर चार वाहन को स्वाहा कर दिया। लगभग एक घंटे बाद महज एक किलोमीटर दूर एसईसीएल की दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और जो वाहनों में अंतिम आग बची थी उसे बुझाने का काम किया। एसईसीएल दमकल वाहन के पहुंचते ही कोरबा की कोर से एक और दमकल वाहन मौके पर पहुंच चुकी थी, दोनो ही वाहनों ने जल रहें वाहनों में जमकर पानी की बरसात की। हालाकि देर से ही सही दमकल विभाग की वाहनों के आ जाने से आग पंप परिसर में खड़े वाहनों के अलावा पंप परिसर में स्थापित पेट्रोल अथवा डीजल टंकी और कार्यालय में किसी तरह की आग नही लगी अन्यथा नुकसान अधिक हो सकता था। फिलहाल दमकल विभाग की वाहनों को वजह से आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा चुका है। वाहनों के नुकसान के अलावा किसी तरह को जनहानि नही हुई है। आग लगने के कारणों को लेकर प्रथम दृष्टया पेट्रोल टंकी परिसर में खड़ी डीजी वाहन में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। कुसमुंडा पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जावेगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!