ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

महापौर रहते कोरबा में सीसी रोड एवं सड़कों का बिछा जाल कोरबा को मिली नई पहचान – लखन देवांगन

Netagiri.in—कोरबा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी पूर्व महापौर लखन लाल देवांगन की गरिमामय उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल अंतर्गत पंप हाउस परिवहन नगर एवं नया काशी नगर में भाजपा शक्ति केंद्र की बैठक हुई। भारतीय जनता पार्टी बूथो और शक्ति केंद्रों में जन जन तक केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियां को

बताने बैठक कर रही है बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व महापौर भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो गांव से लेकर देश प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम करती है। पूर्व में जब महापौर था तब कोरबा में वार्ड के लोगों को पता चला की सीसी रोड क्या होती है। पूरे नगर निगम क्षेत्र में सीसी रोड से लेकर सांस्कृतिक भवन, सड़कों का निर्माण नाली निर्माण जैसे और भी अनेको कार्य किए गए। जिसे कोरबा की जनता याद करती है। महापौर के कार्यकाल में कोरबा को विकास के मुख्य धारा में जोड़ा गया और कोरबा को नई पहचान मिली। सभी चौक चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित कर कोरबा शहर को सुशोभित किया। आप सभी के जन आशीर्वाद से मुझे कोरबा विधानसभा का प्रत्याशी बनाया गया है। कोरबा विधानसभा में एक बार सेवा का अवसर प्रदान करें। निश्चित ही कोरबा को फिर से नई पहचान दिलाएंगे। धूल और रखड़ से मुक्त स्वच्छ एवं सुंदर कोरबा बनाएंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, योगेश जैन, उमा भारती सराफ, सुमन सोनी, ज्योति वर्मा, निर्मल सिंह प्रफुल्ल तिवारी, झखेंद देवांगन राजेश सोनी चंदन सिंह रमा मिरी, शिवकुंवर, आरती चौबे मनोज अग्रवाल अमरनाथ पटेल चंद्रकांत साहू रितु चौरसिया कुलवंत सलूजा तुलाराम साहू शिवकुमार सूरत जायसवाल सहित अनेकों कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!