ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

पत्नी के इनकार से आहत युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

बालोद. छत्तीसगढ़  के बालोद में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक अपनी नाराज पत्नी को मनाकर वापिस घर लेजाने ससुराल गुंडरदेही थाना क्षेत्र के गुरेदा गांव पहुंचा था. लेकिन पत्नी ने साथ चलने से इंकार कर दिया. इस बात से दुखी होकर युवक ने उसी गांव में पेड़ पर फांसी लगा ली. सूचना पर पहुंची पुलिस को युवक के जेब से 2 पेज का सुसाइड नोट भी मिला है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान महेंद्र कुमार देवांगन के रूप में हुई है. उसने 2 साल पहले दूसरे जाति की लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद दोनों कुछ समय तक छत्तीसगढ़ के बाहर जीवन यापन कर रहे थे. इसके बाद दोनों वापिस प्रदेश लौटे और युवक के गांव अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के भाटागांव में रहने लगे.

शादी के 6 महीने बाद अचानक किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और मृतक की पत्नी ने उसे छोड़कर मायके चली गई, जो अब तक वापिस नहीं लौटी. इस बीच में युवक कई बार उसे मनाकर घर वापिस लाने ससुराल गया, लेकिन उसकी पत्नी ने मना कर दिया. इस बार भी जब पत्नी ने साथ चलने से इंकार कर दिया, तो युवक ने उसी के गांव में खुदखुशी कर ली. फिलहाल पुलिस युवक के जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!