ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorizedकोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

ब्रेकिंग…अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक थंब मशीन लगाने और सभी कर्मचारियों के नेम प्लेट लगाने का आदेश अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने और एक को निलंबित करने के दिए निर्देश कमिश्नर श्री महादेव कावरे ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया औचक निरीक्षण से सामने आई कर्मचारियों की मनमानी…..

Netagiri.in—-कोरबा 22 जनवरी 2025/बिलासपुर संभाग आयुक्त महादेव कावरे ने कलेक्टर कोरबा अजीत वसंत की उपस्थिति में बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में अनुशासन, समयबद्धता और कार्यकुशलता को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए।

कमिश्नर श्री कावरे ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालयों में निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक थंब मशीन लगाने और सभी कर्मचारियों के नेम प्लेट लगाने का आदेश दिया। इसके साथ ही कैशबुक और सेवा पुस्तिका को अद्यतन रखने, विभागीय जांच को समय पर पूरा करने और सूचना के अधिकार के प्रकरणों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

 

कमिश्नर श्री कावरे ने खनिज शाखा, ट्राईबल विभाग, योजना शाखा, आबकारी विभाग, खाद्य विभाग, भू-अभिलेख शाखा, स्थापना शाखा, वरिष्ठ लिपिक शाखा, नजूल शाखा, कलेक्टर रीडर कक्ष और जिला कोषालय, स्थानीय एवं सामान्य निर्वाचन शाखा सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयीन दस्तावेज, पंजी और नस्तियों की स्थिति का अवलोकन किया और सभी लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान भू-अभिलेख शाखा में कैशबुक अद्यतन नहीं होने पर सहायक ग्रेड-2 श्री चंद्र शेखर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा कार्यालय में दो कर्मचारियों की अनुपस्थिति और सहायक ग्रेड-3 श्रीमती पूजा गुप्ता के द्वारा आगामी दिन की उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। लेखापाल सत्यपाल सिंह कंवर द्वारा कैशबुक और बैंक स्टेटमेंट में बड़ा अंतर और अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए। कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि कार्यालयों में सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त पोस्टल ऑर्डर का नकदीकरण कर राशि संबंधित हेड में जमा की जाए। साथ ही लंबित प्रकरणों का जल्द निपटारा किया जाए।
कमिश्नर महादेव कावरे ने परिवहन विभाग के निरीक्षण के दौरान बिल, बीटीआर, क्लोजिंग स्टेटमेंट, राजस्व प्राप्ति की स्थिति वाहनों के पंजीयन का निरीक्षण किया। उन्होंने सेवा पुस्तिका में अर्जित अवकाश का इंद्राज करने के निर्देश दिए। तहसील कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के निरीक्षण के दौरान राजस्व प्राप्ति, लंबित प्रकरणों की जानकारी, भू-अर्जन प्रकरण और आर्डर सीट को ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदेशिका पंजी, कैशबुक, अर्थदंड पंजी, पटवारियों की सेवा पुस्तिका, कानूनगो शाखा का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री कावरे ने जिला अस्पताल में आपातकालीन वार्ड में भर्ती मरीजों से चर्चा कर स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली। उन्होंने आइसीयू यूनिट, डायलिसिस कक्ष का अवलोकन कर मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम कमिश्नर आशुतोष पांडेय, सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, मनोज कुमार बंजारे, संयुक्त कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर, एसडीएम सरोज महिलांगे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋचा सिंह आदि विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!