ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिछत्तीसगढ़प्रशासनिकबिलासपुरहेल्थ

बिलासपुर पुलिस के नशे के विरुद्ध कार्यवाही एवं जागरूकता अभियान निजात को कठपुतली कलाकारों का मिला सहयोग

विश्व कठपुतली सप्ताह के तीसरे दिन सरकंडा थाना के भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर कठपुतलियों ने प्रदर्शनी के जरिए लोगों को जागरूक किया

बच्चों ने भी अभियान में शामिल हो कर उत्साह दिखाया

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देश में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजेंद्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के पर्यवेक्षण में बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है और जेल भेजा जा रहा है साथ ही आम आदमियों को नशे के विरुद्ध जागरूक भी किया जा रहा है जागरूकता अभियान में बिलासपुर पुलिस के विभिन्न थाना के थाना प्रभारी एवं अन्य स्टाफ लगातार आम नागरिकों के बीच विभिन्न कालोनियों, मेला, हाट बाजार, तथा सार्वजनिक जगहों पर जाकर लोगों को लगातार जागरूक करने का काम कर रही है इसी दौरान विश्व कठपुतली सप्ताह 21 से 26 मार्च तक मनाई जा रही है जिसमें कठपुतली शो संचालिका श्रीमती किरण मोइत्रा द्वारा भी निजात अभियान को समर्थन दिया गया तथा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कठपुतली शो आयोजित करने के बाद आज सरकंडा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कठपुतली शो का आयोजन किया गया इस शो के माध्यम से आम नागरिकों तक नशे के

दुष्परिणाम तथा नशे से होने वाले अपराधों नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही लोगों को फ्लेक्स बैनर में आकर्षक स्लोगन एवं निजात अभियान के सॉन्ग मिले निजात ड्रग की दुनिया से,, मिले निजात जहर की पुड़िया से चलाकर लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने का प्रयास किया गया निजात अभियान के तहत नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई एवं आम नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता रहेगा

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!