ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

AI इंजीनियर सुसाइड केस- ससुराल वाले घर छोड़कर भागे

जौनपुर , बेंगलुरु पुलिस के जौनपुर पहुंचने से पहले सुसाइड करने वाले AI इंजीनियर अतुल सुभाष की सास और साला घर छोड़कर भाग गए। देर रात तक 12 बजे इंजीनियर की ससुराल के घर के बाहर मीडियाकर्मियों का जमावड़ा रहा।

जैसे ही मीडियाकर्मी वहां से हटे, बुधवार रात डेढ़ बजे सास निशा और साला अनुराग सिंघानिया ने घर पर ताला लगाया। गली से भागते हुए सास मेन सड़क पर पहुंची। बेटा बाइक लेकर वहां खड़ा हुआ था। इसके बाद मां-बेटे फरार हो गए। कहां गए? यह बात पता नहीं चली है।

बेंगलुरु पुलिस जांच के सिलसिले में​​​​ बुधवार को​​​ जौनपुर पहुंचने वाली थी, लेकिन नहीं आई। अब पुलिस आज पहुंचेगी। अतुल सुभाष का शव बेंगलुरु में उनके फ्लैट से मिला था। इस मामले में 4 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। FIR में अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया और चाचा ससुर सुशील सिंघानिया का नाम है।

इधर, मां-बेटे के भागते वक्त का एक वीडियो सामने आया है। इसमें सास मीडियाकर्मी के सामने हाथ जोड़ रही है। मीडियाकर्मी ने उनसे पूछा कि कहां जा रही हैं? लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। अतुल सुभाष की ससुराल जौनपुर शहर के पॉश इलाके रुहट्‌टा में है। 3 मंजिला बिल्डिंग में ससुराल वाले रहते हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!