छत्तीसगढ़
साइकिल बेचने से नाराज भाइयों ने युवक को बंधक बनाकर पीटा
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां साइकिल के लिए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हत्या करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि मृतक ने आरोपी की साइकिल मांगकर ले जाने के बाद बेच दी, जिससे नाराज होकर उसकी हत्या कर दी गई और शव को जलाकर साक्ष्य छुपाने का प्रयास किया गया. यह पूरा मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र के सेमरी गांव का है.


