ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
राजनीति

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की एक और लिस्ट जारी हो गई है जिसमें भावना बोहरा को टिकट मिली है पंडरिया विधानसभा से;

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण के 20 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए भाजपा ने एक और उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया। भाजपा की ओर से जारी तीसरी लिस्‍ट में केवल पंडरिया विधानसभा सीट के लिए भावना बोहरा को चुनावी मैदान में उतारा है। इस तरह भाजपा ने पहले चरण की सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।

भाजपा अब तक प्रत्‍याशियों की तीन लिस्‍ट जारी कर चुकी है। इसमें कुल उम्‍मीदवारों की संख्‍या 86 है। अभी भी चार सीटों के लिए उम्‍मीदवारों की घोषणा अभी भी शेष है। माना जा रहा है कि पार्टी एक-दो दिनों में इसे भी जारी कर देगी।

 भाजपा ने पहली सूची में 21 उम्‍मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। इसके बाद दूसरी सूची में 64 प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा की थी। इस तरह से अब तक भाजपा कुल 86 उम्‍मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।

कांग्रेस प्रत्‍याशियों की दूसरी लिस्‍ट आज हो सकती है जारी

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी तक उम्‍मीदवारों की एक ही लिस्‍ट जारी की है। इसमें प्रत्‍याशियों की संख्‍या 30 है। माना जा रहा है कि कांग्रेस आज उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्‍ट जारी कर सकती है।

कांग्रेस की दूसरी सूची के लिए 30 विधानसभा सीटों के लिए एक नाम पर सहमति बन गई है। इसे लेकर मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की पांच घंटे तक मैराथन बैठक चली। पार्टी सूत्रों के अनुसार 18 से 20 अक्टूबर के बीच दूसरी सूची जारी हो सकती है। इसमें कई विधायकों का टिकट कट सकता है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!