ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरिया

ITBP में नौकरी का मौका! स्पोर्ट्स कोटा से कांस्टेबल GD भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली। इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP) फोर्स में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आईटीबीपी की ओर से स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल जीडी पदों पर भर्ती हो रही है। भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 2 अप्रैल 2025 तय की गई है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे आईटीपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10th) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने संबंधित खेल में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त किया हो/ प्रतिनिधित्व किया हो। इन सबके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 23 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना 3 अप्रैल 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी। योग्यता की विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • आईटीबीपी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2025 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।
  • इसके बाद लॉग इन बटन पर क्लिक करके अन्य जानकारी भरकर फॉर्म को पूरा कर लेना है।
  • अंत में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ अनरिजर्व/ सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग को 100 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न खेलों के तहत कुल 133 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से 70 पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए एवं 63 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को लेवल 3 के अनुसार 21700 से लेकर 69100 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!