ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

कोरबा लोकसभा से सरोज पांडे का नाम आते ही कार्यकर्ताओं में नाराजगी, खबरों के बाजार में चर्चा,स्थानीय चेहरे को प्राथमिकता ना देना भाजपा को पढ़ सकता है भारी

Netagiri.in—कोरबा: लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। पिछले दिनों बीजेपी की संभावित लिस्ट जारी की गई थी, वहीं इस लिस्ट के जारी होने के साथ ही कहीं खुशी की लहर देखी गई तो कहीं कार्यकर्ता मायूस हो गए। इन्हीं में शामिल है कोरबा लोकसभा । जहां से सरोज पांडे के नाम को आगे करने की बात कही जा रही है। जाहिर है स्थानीय नेताओं को तवज्जो नहीं मिलने से उनमें नाराजगी होगी ।लेकिन जैसे ही सरोज पांडे के नाम को आगे करने की बात सामने आई वैसे ही कोरबा के राजनीतिक गलियांयारों में हलचल तेज हो गई । एक और जहां स्थानीय नेताओं में सरोज पांडे को लेकर नाराजगी देखी जा रही है वही खुद को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी मानने वाले नेता व उनके समर्थक भी मायूस हो गए।

जाहिर है चुनाव में विजयश्री हासिल करने कोरबा के कई नेता विधानसभा चुनाव के बाद माहौल बनाने में लगे हुए थे। लेकिन जैसे ही सरोज पांडे के नाम को कोरबा के लिए फाइनल करने की बात कही गई शहर के कई नामचीन नेता मायूस हो गए। पिछले दिनों जहां नवीन पटेल, विकास महतो, जोगेश लांबा , महिला उम्मीदवार में भी रितु चौरसिया,सहित कई दिग्गजों को लोकसभा चुनाव लड़वाने की बात कही जा रही थी ।वहीं बाहरी प्रत्याशी के आने की बात सुनकर सभी भाजपा नेताओं के खेमे में खामोशी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा लोकसभा में ब्राह्मण वोटो की संख्या भी अपर्याप्त है ऐसे में सरोज पांडे को यहां से उतारना किसी को रास नहीं आ रहा। पूर्व सांसद बंशीलाल महतो को लोकल होने का भरपूर फायदा मिला था उन्होंने न केवल स्थानीय लोगों की समस्या समझी बल्कि उन्हें संसद में उठाकर लोगों का भला भी किया

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!