ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
राजनीति

 असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने छत्‍तीसगढ़ में कवर्धा की चुनावी सभा में प्रदेश में 60 वर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा की-कांग्रेस प्रभु श्रीराम को नहीं, बाबर को चाहने वाली पार्टी है ;

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने छत्‍तीसगढ़ में कवर्धा की चुनावी सभा में प्रदेश में 60 वर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रभु श्रीराम को नहीं, बल्कि बाबर को चाहने वाली पार्टी है। उसने राममंदिर के निर्माण को लेकर कभी ध्यान नहीं दिया, उल्टे बाबर, हुमायूं, औरंगजेब, अकबर को बढ़ावा दिया है। आज छत्तीसगढ़ में आदिवासियों को बहला-फुसलाकर मतांतरण कराया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार फिर आई तो यह और बढ़ेगा। हिमंत कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के नामांकन दाखिले के पहले आयोजित सभा में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासियों को मतांतरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। भूपेश बघेल इसे धर्मनिरपेक्ष कह रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या हिंदुओं को मारना धर्मनिरपेक्षता है। यह देश हिंदुओं का है और हिंदुओं का ही रहेगा। भूपेश हमें धर्मनिरपेक्षता की भाषा न सिखाएं। हिमंत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सेक्युलरिज्म के नाम पर किसी भी अपराधी को संरक्षण दे, ये सेक्युलरिज्म नहीं है। मतांतरण कराने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जाती।

लोरमी पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा नेभूपेश सरकार पर हमला करते हुए कहा की राजनीति में वादा करना प्रण होता है। एक प्रण भीष्म पितामह ने किया था, जिसे उन्होंने उम्रभर निभाया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी हैं, जिन्होंने अपने जीवन में कोई वादा नहीं निभाया, बल्कि भूल गए।

हिमंत ने कहा कि कौशल्या मां की धरती को पवित्र करना है तो कांग्रेस को विदा करना होगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अपराध, नशे और भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है। यहां माफियाओं का राज कायम हो गया है। छत्तीसगढ़ को आज ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है जो छत्तीसगढ़ से देश विरोधी ताकतों को भगा सके।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने अरुण साव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि लोरमी की जनता को पता है कि साव एक निष्क्रिय सांसद हैं। लोरमी की जनता आज इस बात को लेकर दुखी है कि सांसद के रूप में निष्क्रिय व्यक्ति को प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने उनके जख्मों पर नमक छिड़क दिया है। साव कभी भी बिलासपुर क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में खड़े नहीं हुए हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!