ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

तेज रफ्तार ट्रक बना काल, लाल घाट में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र के लाल घाट में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बालू से भरी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा लाल घाट के पास हुआ जब बाइक पर सवार तीन युवक वहां से गुजर रहे थे। तभी अचानक एक अनियंत्रित बालू ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए तीसरे युवक को तत्काल इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि ट्रक में बालू भरा हुआ था और फरार चालक की तलाश जारी है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!