ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
featuredदेशविदेश

Bangladesh India Relations: शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर भारत का क्या है रुख? बांग्लादेश ने दी ICJ जाने की धमकी

Bangladesh India Relations: बांग्लादेश और भारत के बीच पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। बांग्लादेश ने अब इस मामले में भारत पर दबाव बनाने की कोशिश तेज कर दी है। बांग्लादेश की संसद के अध्यक्ष हाफिज उद्दीन अहमद ने पाकिस्तान दौरे के दौरान कहा है कि अगर भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस नहीं भेजता है, तो उनका देश अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) का रुख कर सकता है। उन्होंने शेख हसीना की वतन वापसी को लेकर भी सख्त बयान दिया है।

Bangladesh threatens India over the extradition of Sheikh Hasina

पाकिस्तान दौरे पर बांग्लादेशी स्पीकर का भारत के खिलाफ बयान

बांग्लादेश की संसद के अध्यक्ष हाफिज उद्दीन अहमद इन दिनों छह दिवसीय पाकिस्तान दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भारत को लेकर तीखे बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर भारत पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का प्रत्यर्पण नहीं करता है, तो बांग्लादेश के पास अंतरराष्ट्रीय कानूनी विकल्प मौजूद हैं और वह इस मामले को इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) तक ले जा सकता है।

उन्होंने शेख हसीना को भी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह बांग्लादेश लौटती हैं, तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। उनके इस बयान के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच पहले से जारी कूटनीतिक तनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में सर्दी का सितम जारी, अंबिकापुर में 8.9°C पहुंचा पारा’ ठंड से कांप रहे लोग

भारत ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर क्या कहा?

शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर भारत का रुख फिलहाल कानूनी प्रक्रिया पर आधारित है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 25 नवंबर को इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि बांग्लादेश की ओर से आई प्रत्यर्पण की मांग पर निर्धारित कानूनी प्रक्रियाओं के तहत विचार किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि शेख हसीना का अपनी इच्छा से यात्रा दस्तावेजों के जरिए भारत से लौटना और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया, दोनों अलग-अलग मामले हैं।

अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं शेख हसीना

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना 5 अगस्त 2024 को देश में हुए बड़े छात्र आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर भारत आ गई थीं। इसके बाद से वह भारत में रह रही हैं।

बांग्लादेश में साल 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और उसे दबाने की कार्रवाई से जुड़े मामले में नवंबर 2025 में अदालत ने उन्हें मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी ठहराया था। उनकी गैरमौजूदगी में अदालत ने उन्हें मौत की सजा सुनाई थी।

अब बांग्लादेश की अंतरिम राजनीतिक परिस्थितियों के बीच शेख हसीना की वापसी और प्रत्यर्पण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। पाकिस्तान दौरे पर बांग्लादेशी संसद अध्यक्ष के बयान ने इस पूरे मामले को नया कूटनीतिक मोड़ दे दिया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!