ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
actionकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में कोयला अफरा-तफरी गिरोह पर दीपका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार 335 टन कोयला और 6 ट्रेलर जब्त, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

 

Netagiri.in___कोरबा। जिले में कोयले की अवैध अफरा-तफरी के खिलाफ कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना दीपका पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 335 टन कोयला, जिसकी कीमत करीब 5 लाख 76 हजार रुपये आंकी गई है, के साथ 6 ट्रेलर वाहन जब्त किए हैं।

 

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के निर्देशन में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दीपका पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

ऐसे हुआ खुलासा

मामले में प्रार्थी महताब आलम द्वारा थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ट्रेलर संचालकों ने अदानी पावर जयरामनगर रेलवे साइडिंग के कुछ स्टाफ के साथ मिलीभगत कर एसईसीएल गेवरा खदान से अदानी पावर जयरामनगर रेलवे साइडिंग तक पहुंचाया जाने वाला कोयला निर्धारित स्थल पर न पहुंचाकर उसकी अफरा-तफरी कर दी।

प्रकरण में थाना दीपका में अपराध क्रमांक 444/25, धारा 316(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए अपराध में प्रयुक्त ट्रेलरों एवं कोयले को जब्त किया तथा पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी

1. लक्ष्मण कुमार (25), निवासी मस्तूरी, जिला बिलासपुर

2. तुषार खंडे (24), निवासी परसदा, थाना सकरी, जिला बिलासपुर

3. गोपी किशन सोनझरी (22), निवासी खमरिया, जिला बिलासपुर

4. दुर्गेश कुमार साहू (22), निवासी धतूरा कोरबी, थाना हरदी बाजार, जिला कोरबा

5. अतीक मेमन (26), निवासी हाथी बाजार, थाना हरदी बाजार, जिला कोरबा

जब्त ट्रेलर वाहन

CG 12 BG 5024, CG 12 BQ 9913, CG 12 BJ 4253, CG 15 EH 2713, CG 10 BP 5301, CG 10 BU 9401

पुलिस ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जांच के दौरान और भी नाम सामने आने की संभावना है। कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!