ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा नेता एवं जनपद सदस्य के पति की गुंडागर्दी अस्पताल परिसर में की मारपीट… पुलिस में हुई शिकायत

 

 

netagiri.in—कोरबा। जनपद सदस्य पति अरविंद भगत पर अस्पताल परिसर में मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगा है। इस मामले में मुक्तांजलि वाहन के चालक ने पुलिस से शिकायत की है, जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?
घटना सोमवार देर रात की है, जब जनपद सदस्य पति अरविंद भगत एक सड़क दुर्घटना में घायल महिला को अपनी कार से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि अस्पताल के आपातकालीन द्वार पर वे तेजी से हॉर्न बजाने लगे, जिसे लेकर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और मुक्तांजलि वाहन के चालक राजेश्वर महंत से उनकी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर अरविंद भगत ने चालक से मारपीट कर दी, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!