ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

भाजपा नेता के भाई पर वसूली के आरोप, मारपीट के बाद दुकानदार की मौत

सारंगढ़। भाजपा नेता और बरमकेला मंडल अध्यक्ष गोकुल विश्वकर्मा के भाई पर वसूली और अवैध गतिविधियों के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि उसने पुलिस का रूप धारण कर व्यापारियों से अवैध वसूली शुरू कर दी थी। जो व्यापारी पैसे देने से इनकार करता, उसे धमकाने और मारपीट करने से भी वह नहीं चूकता।

गुरुवार रात नरेश नामक आरोपी सारंगढ़ के मल्दा इलाके में पहुंचा और किरण दुकान चलाने वाले छविलाल पटेल पर अवैध शराब बेचने का आरोप लगाकर पैसे मांगने लगा। छविलाल ने जब पैसे देने से इनकार किया और अवैध शराब बेचने की बात को नकारा, तो बहस बढ़ गई। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट के दौरान छविलाल अचेत हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!