कोरबा
ब्रेकिंग: कोरबा महापौर चुनाव में भाजपा ने श्रीमती संजू देवी राजपूत को अपना प्रत्याशी बनाया
कोरबा: अंततः लंबे मंथन और जद्दो-जहद के बाद भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने कोरबा महापौर पद के लिए श्रीमती संजू देवी राजपूत को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
भा.ज.पा. के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी में पांच महिला नेताओं के नाम पर विचार किया जा रहा था, लेकिन श्रीमती संजू देवी राजपूत को सबसे सशक्त और प्रभावी उम्मीदवार मानते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया गया। इस फैसले से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है।



