ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनावों में दिखाई दम, दूसरे चरण में 80 फीसदी सीटों पर जीत

रायपुर, 21 फरवरी 2024। छत्तीसगढ़ में इस समय भाजपा का केसरिया जादू देखने को मिल रहा है। विधानसभा चुनाव से शुरू हुआ पार्टी का जीत का सिलसिला लोकसभा और निकाय चुनावों में भी बरकरार रहा, और अब पंचायत चुनाव में भी भाजपा का दबदबा बना हुआ है।

दूसरे चरण में भाजपा की बड़ी जीत
20 फरवरी को हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के परिणामों में भा.ज.पा. ने 80 फीसदी सीटों पर जीत हासिल की। कुल 123 सीटों में से भाजपा और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने 97 सीटों पर कब्जा किया। इन परिणामों के मुताबिक, जिला पंचायत में भाजपा ने 85 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने 12 सीटें जीती।

कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद कमजोर
वहीं, कांग्रेस को सिर्फ 21 सीटों पर संतोष करना पड़ा। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 1 सीट, और कम्युनिस्ट पार्टी ने भी 1 सीट जीती है।

वोटिंग और मतगणना
छत्तीसगढ़ के 43 ब्लॉक में 20 फरवरी को पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ। यहां के वोटर्स ने सरपंच, पंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतगणना भी केंद्रों पर ही हुई, और कई पंचायतों में देर रात तक वोटों की गिनती जारी रही।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!