ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

भाजपा ने बागियों पर कसा शिकंजा: समीर पैकरा व उपेंद्र बहादुर को नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने बागियों पर एक बार फिर एक्शन लिया है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ समीर पैकरा और उपेन्द्र बहादुर ने चुनाव लड़ा था। दोनों बागियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं 7 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. जिसमें समीरा पैकरा को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर नोटिस जारी किया गया है. साथ ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पद पर अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर उपेंद्र बहादुर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. दोनों बागियों से 7 दिन के अंदर जवाब पेश करने के लिए कहा गया है। जवाब नहीं मिलने पर पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया जाएगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!