ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा विकास को मुद्दा बनाकर लड़ेगी चुनाव,कांग्रेस सांसद ने क्या किया, लेखा-जोखा होना चाहिए॓,*जनता दरबार में पाँच साल का देना होगा हिसाब,राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भी सरोज पांडे ने निशाना साधा

 

कोरबा. लोकसभा की कोरबा सीट से भाजपा का प्रत्याशी घोषित होने के बाद सरोज पांडे रविवार को कोरबा पहुंची। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कियाकार्यकर्ताओं में जोश भरा। चुनाव जीतने के लिए प्रेरित किया।

मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ेगी। क्षेत्र के
विकास के लिए मिलजुल कर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकास के लिए कई योजनाएं बनाई है। पिछले 75 साल में देश में मूलभूत सुविधाएं नहीं आ पाई। इसे लेकर केन्द्र सरकार ने प्रयास किया है। चाहे पीने का पानी हो या महिलाओं के लिए इज्जत घर। महिलाओं का सम्मान बढ़े इसके लिए काम किया है। मीडिया से चर्चा के दौरान सरोज पांडे ने कांग्रेस की वर्तमान सांसद ज्योत्सना महंत पर तीखा हमला किया। एक सवाल के जवाब में कहा
कि कांग्रेस चुनाव के मैदान में कहीं नहीं हैं। उसके पास कोई मुद्दा नहीं है। पांडे ने कहा कि पांच साल में कांग्रेस की वर्तमान सांसद ने क्या किया? क्षेत्र के विकास के लिए कौन-कौन सी बातें कही। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को किस प्रकार से उठाया। इसका लेखा जोखा होना चाहिए क्योंकि जब हम जनता के दरबार में जाते हैं, तो सबका लेखा जोखा होता है। अपनी जीत की संभावना पर सरोज पांडे ने कहा कि संभावना कोई विषय नहीं है। राहुल

गांधी की यात्रा हुई। क्षेत्र से होकर गुजरी। यात्रा आगे पाट पीछे सपाट होकर चल रही है। ऐसी ही यात्रा उनकी देशभर में हो रही है। राहुल जब देशभर में घूमते हैं तो उनके पास स्वयं का कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस कहीं पर नहीं है। नेतृत्व विहिन है। अस्तित्व की लड़ाई चल रही है। उनके पास कोई संभावना नहीं है। चर्चा के दौरान मंत्री लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और समर्थक थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!