ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

सड़कों पर कटोरा लेकर भीख मांगते दिखे भाजपा कार्यकर्ता जानिए क्या थी वजह

सड़क के भ्रष्टाचार में भाजपाइयों का अनोखा प्रदर्शन दुकानदारों से भीख मांग कर महापौर कार्यालय के बाहर रखी कमीशन की रकम

Chattisgarh Korba 16/8/2022 ___नगर पालिक निगम कोरबा में प्रमुख सड़कों में मरम्मत के नाम पर लगभग 11 करोड रुपए के कार्य कराए गए लेकिन 3 दिन की बारिश में नगर निगम की प्रमुख सड़कों का भ्रष्टाचार खुलकर सामने आ गया जिसके विरोध में आज
कोरबा नगर निगम क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अनोखे अंदाज में भ्रष्टाचार के विरुद्ध में दुकानदारों से भीख मांग कर प्रदर्शन किया गया सड़कों पर चलते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने महापौर के खिलाफ नारेबाजी की कार्यकर्ताओं ने बताया कि नगर निगम कोरबा की प्रमुख सड़कों का डी एम एफ की राशि लगभग 11 करोड़ की राशि से मरम्मत का कार्य कराया गया था जिसमें ठेकेदारों से जमकर कमीशन खोरी महापौर द्वारा की गई है और सड़क का भ्रष्टाचार महज 2 से 3 महीने में पहली बारिश में ही खुलकर सामने आ गया निगम क्षेत्र की प्रमुख सड़कों की गिट्टी उखाड़ कर ऊपर आ गई है जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है और दुर्घटनाओं की संभावना बनी है इसी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिसमें पार्षद रितु चौरसिया पार्षद हितानंद अग्रवाल सहित कोसा मंडल क्षेत्र के कार्यकर्ता दुकानदारों से हांथ मे कटोरा लेकर भीख मांगते नजर आए पूछने पर उन्होंने बताया कि यह भीख की एकत्र राशि महापौर को कमीशन के रूप में दी जाएगी ताकि वह ठेकेदार से कमीशन ना ले और गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण करवाएं वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का यह अनोखा अंदाज शहर में कौतूहल का विषय बना रहा और हो भी क्यों न लोगों का कहना है कि हर साल मरम्मत के नाम पर करोड़ों की राशि मरम्मत मे खर्च करने के नाम पर ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारी एवं महापौर के द्वारा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी जाती है

महापौर के नाम पर भीख
नगर निगम कोरबा महापौर के खिलाफ नारेबाजी

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भीख में मांगी गई कुल राशि को नगर निगम में जाकर महापौर को देने की कोशिश की गई लेकिन महापौर के अनुपस्थिति में यह रकम कार्यालय के बाहर रख दिया गया है

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!