ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

भाजपा देश की सबसे अमीर पॉलिटिकल पार्टी:₹7 हजार करोड़ से ज्यादा का बैंक बैलेंस और कैश

नई दिल्ली।’ दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारत की सबसे अमीर पॉलिटिकल पार्टी है। चुनाव आयोग को पार्टियों से मिले आंकड़ों के मुताबिक भाजपा के पास 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा (7113.80 करोड़ रुपए) का कैश और बैंक बैलेंस है।

वहीं, मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पास सिर्फ 857.15 करोड़ रुपए हैं। भाजपा के पास कांग्रेस से करीब साढ़े 8 गुना ज्यादा कैश और बैंक बैलेंस है। आंकड़ों के मुताबिक भाजपा ने 2023-24 में लोकसभा चुनाव के दौरान करीब 1700 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

यह खर्च 2022-23 के खर्च से 60% ज्यादा है। उस साल पार्टी ने करीब 1000 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इसकी तुलना में कांग्रेस ने 2023-24 में लोकसभा चुनाव के दौरान करीब छह सौ करोड़ रुपए खर्च किए। यह 2022-23 के खर्च से करीब 3 गुना ज्यादा है। उस साल कांग्रेस ने करीब दो सौ करोड़ रुपए खर्च किए थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!