ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
SECLकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़प्रशासनिक

कोरबा जिले में काले हीरे की कालाबाजारी में नहीं लग रहा लगाम….सक्रिय कोल माफिया दे रहे कोयला चोरी और हेरा फेरी को अंजाम

 

Netagiri.in–++कोरबा :- कोरबा का अच्छा कोयला बदलकर खराब कोयला की आपूर्ति का मामला पकड़ में आया है। कोयले की हेराफेरी करने वाले 3 ट्रक चालक गिरफ्तार कर लिए गए हैं जबकि यह काम कराने वाले 2 ट्रक मालिक फरार हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के थाना जामुल पुलिस ने ACC सीमेंट कंपनी में कोयला की हेराफेरी करने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि दिनॉक 22.06.2024 को एसीसी सीमेंट कम्पनी प्रबंधक द्वारा एक लिखित आवेदन पेश किया कि एसीसी कम्पनी में दीपका खदान से मंगाये जाने वाले कोयले में हेराफेरी किया जा रहा है।इस आधार पर थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।

विवेचना में पाया गया कि दीपका खदान से जी 11 ग्रेड के कोयला परिवहन कर एसीसी कम्पनी लाना था जिसे उठाव के बाद रास्ते में तीन ट्रक CG 10 BS 8330, CG 11 AB 7704, CG 04 LR 7645 के चालकों द्वारा कोयला बदल कर दूसरा खराब क्वालिटी का कोयला कंपनी में लाया जा रहा है।

थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना के बाद से फरार आरोपियों की जिसमे लव कुमार साहू पिता देवी प्रसाद साहू उम्र 29 पता नवागांव मोहदा बिलासपुर, रूपेश कुमार साहू पिता दुर्गा प्रसाद उम्र 21 साल पता नवागॉव बिलासपुर, राजेन्द्र प्रजापति पिता चन्द्रभान प्रजापति उम्र 29 साल पता झलफा हीरी बिलासपुर को गिरफ्तार किया।

तीनों आरोपियों ने बताया कि कोयले को दीपका खदान से लाते समय बीच रास्ते मे सरगॉव कोयला डिपो में ट्रक मालिक जगदीश साहू व कैलाश साहू के कहने पर कोयले मे हेराफेरी कर अच्छे ग्रेड के कोयले को बदल कर खराब क्वालिटी के कोयले को एसीसी कम्पनी जामुल मे पहुँचाया जाता था

जिस पर तीनो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय जिला दुर्ग मे पेश किया गया। दोनों ट्रक मालिकों की पता तलाश जारी है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!