ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

ऑनलाइन सट्टा खेलते आदतन सटोरिया गिरफ्तार, मोबाइल में मिले सट्टा-पट्टी के फोटो, लाखों के यूपीआई लेन-देन का खुलासा

कोरबा। कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खेलने और खिलाने के आरोप में एक आदतन सटोरिए को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद इसाक कुरैशी उर्फ निक्की (43 वर्ष), निवासी पुरानी रानी रोड, कोरबा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 28 नवंबर को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पुरानी बस्ती रानी रोड स्थित मस्जिद के पीछे आरोपी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेल रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
आरोपी के मोबाइल की जांच में श्रीदेवी, टाइम बाजार, मिलन डे और कल्याण नामक ऑनलाइन सट्टा साइटों की जानकारी तथा विभिन्न अंकों की सट्टा-पट्टी के फोटो मिले। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल, सट्टा-पट्टी और नगद रकम जब्त की है। वहीं, आरोपी के फोन-पे नंबर से सट्टा खेलने के लिए लाखों रुपये के ऑनलाइन यूपीआई लेन-देन की जानकारी भी सामने आई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 968/2026, धारा 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सट्टा-जुआ जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें और इसकी जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।

 

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!