ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
क्राइमछत्तीसगढ़

Break ….पोस्ट ऑफिस एजेंट पर बड़ी ठगी का आरोप, करोड़ों जमा राशि लेकर अचानक लापता

 

Netagiri.in___चांपा_नगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पोस्ट ऑफिस एजेंट के रूप में काम कर रहे एक व्यक्ति पर आम लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर फरार होने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना से नगर में हड़कंप मच गया है और पीड़ितों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोजपुर निवासी दीपक देवांगन स्वयं को पोस्ट ऑफिस का अधिकृत एजेंट बताकर लंबे समय से नगर में सक्रिय था। उसने व्यापारी, दुकानदार, मजदूर, ठेला-पटरी संचालक सहित कई आम नागरिकों का भरोसा जीतकर उनके पोस्ट ऑफिस खाते खुलवाए। शुरुआत में कुछ खातों में राशि जमा कर उसने लोगों का विश्वास कायम किया, लेकिन बाद में कथित रूप से धोखाधड़ी शुरू कर दी।

किस्त लेते रहा, खाते रहे खाली

आरोप है कि दीपक देवांगन नियमित रूप से लोगों से किस्त की रकम यह कहकर वसूलता रहा कि राशि पोस्ट ऑफिस में जमा कर दी जाएगी, लेकिन जांच करने पर सामने आया कि अधिकांश खातों में रकम जमा ही नहीं की गई। कई लोगों की वर्षों की जमा-पूंजी गायब होने का दावा किया जा रहा है।

  1. अचानक हुआ खुलासा

मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब दीपक कुछ दिनों से किस्त वसूलने नहीं पहुँचा। संदेह होने पर जब लोगों ने उसकी खोजबीन की, तो पता चला कि वह नगर छोड़कर फरार हो चुका है। पीड़ित जब उसके घर पहुँचे तो परिजनों ने बताया कि वह एक पत्र छोड़कर गया है, जिसमें किसी अधिकारी से लेन-देन और अतिरिक्त पैसों की मांग जैसी बातों का उल्लेख बताया जा रहा है।

थाने पहुँचे पीड़ित

घटना से आहत पीड़ितों ने एकजुट होकर थाना चांपा में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने फरार एजेंट दीपक देवांगन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

करोड़ो की ठगी की आशंका

बताया जा रहा है कि इस मामले में ठगी की रकम करोड़ों रुपये तक हो सकती है, हालांकि वास्तविक आंकड़ा पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पोस्ट ऑफिस जैसी विश्वसनीय संस्था के नाम पर हुई इस ठगी ने लोगों के भरोसे को गहरा झटका दिया है।

पुलिस कार्रवाई पर टिकी निगाहें

फिलहाल पुलिस ने शिकायत आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उनकी मेहनत की कमाई वापस दिलाई जाएगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!