ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

BREAKING : सात साल की लड़की को दबोचकर सरसों के खेत में ले गए, कुत्ते चमड़ी सहित बाल उखाड़े

खैरथल-तिजारा। सात साल की बच्ची को कुत्तों ने मार डाला। उसके सिर और पैर को खा गए। पेट को इतना नोचा कि आंते बाहर आ गईं। चमड़ी सहित बाल उखाड़ डाले। लहूलुहान बॉडी जिसने भी देखी, उसका कलेजा मुंह को आया। बच्ची अपनी बहनों के साथ खेत से घर लौट रही थी। तभी यह हादसा हो गया। यह घटना खैरथल-तिजारा के किरवारी गांव का है। घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हुई।

जिस खेत में कुत्तों ने लड़की पर हमला किया, वहां सरसों की फसल पूरी तरह टूट चुकी है। वहां की स्थिति देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुत्तों ने किस तरह से बच्ची को खाया होगा। मौके पर बच्ची के सिर के पूरे बाल चमड़ी के साथ पड़े हुए थे। वहां की मिट्टी खून से सन गई थी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!