ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

BREAKING: बिलासपुर-कोरबा मार्ग पर युवक की संदिग्ध मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलासपुर-कोरबा मार्ग के सिल्ली मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान विनय कश्यप (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम निरधि निवासी था और बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित हाईस्कूल चौक पर ए वी नाम से मोबाइल दुकान चलाता था। युवक की मौत को लेकर हत्या का संदेह जताया जा रहा है, जिसके चलते ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस से मामले की जल्द जांच की मांग की।

घर लौटते वक्त लापता हुआ था युवक

बताया जा रहा है कि विनय गुरुवार रात 9:15 बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौटने के लिए अपनी बाइक (क्र. CG 10 Z 9226) से निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा और न ही उसके मोबाइल का जवाब मिला। परिजनों को चिंता हुई और वे विनय की खोजबीन में लग गए। पूरी रात परिवार वाले और स्थानीय लोग उसे ढूंढते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!