ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorized

breaking Chattisgarh…. इंद्रावती भवन में ACB ने ज्वाइंट डायरेक्टर को 1 लाख घूस लेते पकड़ा, इंजीनियर से 2 लाख रिश्वत की हुई थी मांग…

 

Netagiri.in—ACBकी टीम ने राजधानी रायपुर में बड़ी कार्रवाई की है। 2 लाख रुपये घूस लेते ज्वाइंट डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। संयुक्त संचालक का नाम देव कुमार सिंह है। एसीबी ने संयुक्त संचालक मछली पालन को इंद्रावती भवन में दफ्तर से गिरफ्तार किया है।


 

जानकारी के मुताबिक आरोपी अधिकारी 1 लाख रुपये रिश्वत ले रहा था। उसी दौरान एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा है। ज्वाइंट डायरेक्टर देव कुमार सिन्हा को पैसे लेते एंटी करप्शन ब्यूरो ने इंद्रावती भवन के चौथे मंजिल से गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान एसीबी की टीम में करीब 15 अधिकारी थे। खबर है कि ज्वाइंट डायरेक्टर ने जांजगीर के सब-इंजीनियर से रिश्वत मांगी थी। अधिकारी ने दो लाख रूपए रिश्वत की मांग की थी। एक लाख रुपये की पहली किश्त एडवांस में देनी थी, जिसके बाद आज अग्रिम 1 लाख रुपये लेते हुए अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद मंत्रालय में हड़कंप मच गया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!