ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिक्राइमछत्तीसगढ़प्रशासनिक

ब्रेकिंग छत्तीसगढ़… भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री सहित आठ नक्सली गिरफ्तार सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी

 

Netagiri .in—छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को सर्च अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता मिली है। आईईडी प्लांट करने आए आठ नक्सलियों को जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा हैं। इनके कब्जे से विस्फोटक सहित नक्सली प्रचार- प्रसार की सामग्री बरामद की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सल विरोधी अभियान के लिए उसूर ब्लाक के थाना उसूर से जिलाबल व डीआरजी की संयुक्त टीम टेकमेटला की ओर सर्च अभियान पर निकली हुई थी। इस दौरान टेकमेटला के जंगल मोड़ के पास से संदिग्ध गतिविधियों के साथ छुपते व भागने का प्रयास कर रहे आठ संदिग्धों को पकड़ा गया। इनसे पूछताछ करने पर अपना नाम सीआरसी कंपनी नम्बर 2 पार्टी सदस्य जोगा माड़वी पिता आंदा माड़वी (19) कोमटपल्ली थाना तर्रेम, बाल संघम देवा सोढ़ी पिता सत्यम सोढ़ी (19) मारुड़बाका थाना उसूर, आरपीसी मिलिशिया प्लाटून मेम्बर गुड्डी माड़वी(22) कोमटपल्ली थाना तर्रेम, आरपीसी मिलिशिया प्लाटून मेंबर चुला हेमला (30) मारुड़बाका थाना उसूर, रेखापल्ली संघम सदस्य सुक्का सोढ़ी (30) रेखापल्ली थाना बासागुड़ा, केएएमएस सदस्य पायकी मडक़म(24) रेखापल्ली थाना बासागुड़ा, रेखापल्ली संघम सदस्य सुक्का कुंजाम

थाना बासागुड़ा व रेखापल्ली संघम सदस्य मल्ला मिडियम (25) रेखापल्ली थाना बासागुड़ा का होना बताया। पकड़े गये नक्सली संगठन में सक्रिय है और ये पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से उसूर टेकमेटला जाने वाले रास्ते मे आईईडी प्लांट करने की योजना में थे, कि उससे पहले जवानों को देखकर ये भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर जवानों द्वारा विस्फोटक व प्रचार प्रसार की सामग्री के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से 3 टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, बिजली का तार, नक्सली प्रचार प्रसार की सामग्री पाम्पलेट बरामद किया गया हैं। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध उसूर थाना में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!