ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

Breaking Korba.. बुजुर्ग महिला और नाबालिक बच्ची को रस्सी से बांधकर लुटेरों ने की डकैती…मामला शहर के रिहायशी इलाके का

कोरबा, 24 जून । कोरबा शहर के एमपी नगर कॉलोनी में थोड़ी देर पहले डकैती की घटना को अंजाम दिया गया. राजकुमार निर्मलकर नामक व्यक्ति परिवार के साथ ग्राम नरियारा अकलतरा दशगात्र में शामिल होने गया है. राजकुमार की मां और उनकी नाबालिग बेटी घर में थे. थोड़ी देर पहले चार लोग उनके घर में घुसे और दोनों को रस्सी से बांधकर घर से लाखों रुपए लेकर चंपत हो गए.

बताया जाता है कि डकैतों के हाथ में चाकू और रिवाल्वर भी था. घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस के अलावा अन्य क्षेत्रों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. पता चला है कि पुलिस द्वारा नाकेबंदी भी की जा रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!