ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

BSF ने जारी किया वीडियो: सियालकोट में आतंकी लॉन्चपैड तबाह

नई दिल्ली/पुंछ/अंबाला/अमृतसर/जैसलमेर. पाकिस्तान के शनिवार रात को हमले के बाद भारत ने उनके कम से कम 4 एयरबेस पर हमला किया। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया है। इसमें पाकिस्तान के सियालकोट में आतंकी लॉन्चपैड की फुटेज है, जिसे BSF ने तबाह कर दिया है। ड्रोन यहीं से दागे जा रहे थे।

पाकिस्तान ने शुक्रवार को रात 7.47 से रात 10.57 के बीच पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के 26 शहरों में 550 से ज्यादा ड्रोन दागे। इस हमले को आर्मी ने नाकाम कर दिया।

भारतीय विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय आज सुबह 10:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसमें भारतीय ऑपरेशंस की जानकारी दी जा सकती है। पाकिस्तान ने शनिवार सुबह फिर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात में हमला किया। राजौरी, पुंछ और जम्मू में भी भारी गोलाबारी की गई। राजौरी के प्रशासनिक अफसर समेत 5 लोगों की गोलाबारी में मौत हो गई।

जम्मू शहर में भी भी हवाई हमला जारी है। कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान बॉर्डर से लगे श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में रेड अलर्ट है। चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!